Monday, April 27, 2026
Hometrendingपूर्व मुख्यमंत्री राजे के खिलाफ दुष्प्रचार, लेकिन जनता उनके साथ : महावीर...

पूर्व मुख्यमंत्री राजे के खिलाफ दुष्प्रचार, लेकिन जनता उनके साथ : महावीर रांका

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ की गई साजिश का पर्दाफाश हो गया है। राजे की छवि खराब करने के इरादे से एक पोस्टर में काटछांट की गई है।

पूर्व चैयरमेन रांका ने बताया कि इस तरह की ओछी राजनीति राजनैतिक शुचित को भंग कर रही है। रांका ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों से फोन पर बातचीत करने, सेवा करने वाले भामाशाहों का उत्साहवर्धन कर जरुरतमंदो की सेवा करने की प्रेरणा देती रही हैं। यही नहीं राजे ने नागरिकों की घर वापसी हेतु सरकार द्वारा एवं केन्द्र सरकार के मध्य समन्वय स्थापित करने का भी कार्य किया है।

बीकानेर : अभी पेड़ों को संरक्षण की जरुरत, करें परवाह : रांका

…इसलिए अबकी बार जमकर बरसेगा मानसून

बीकानेर : जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक ने किया मोहता आयुर्वेदिक रसायनशाला का निरीक्षण

Mahaveer Ranka
Mahaveer Ranka

रांका ने बताया कि राजे की लोकप्रियता विपक्षियों के लिए असहनीय है, इसलिए दुष्प्रचार के नए-नए हथकंडे खोजती रहती है, लेकिन ऐसे दुष्प्रचार से कोई फायदा नहीं जनता पूर्णत: राजे के साथ है। इस दौरान पूर्व पार्षद राजेन्द्र शर्मा, गणेश जाजड़ा, मनोज पारख, शंकर सिंह राजपुरोहित, सुभाष गोयल, गौरीशंकर देवड़ा, मधुसूदन शर्मा, आनन्द सोनी, टेकचन्द यादव, मनोज गहलोत, शम्भू गहलोत, राजेन्द्र व्यास, कुलदीप यादव, प्रणव भोजक, पवन सुथार, संजय स्वामी, बाबू सुथार आदि ने कड़े शब्दों में निन्दा की है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!