Friday, May 15, 2026
Hometrendingकोरोना कर्मवीरों का हुआ सम्मान

कोरोना कर्मवीरों का हुआ सम्मान

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com शहर जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग की ओर से सोमवार को एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कोरोना कर्मवीरों के रूप में पीबीएम अस्पताल के चिकित्सकों का सम्मान किया गया। इसमें अस्पताल अधीक्षक डॉ.सैयद मोहम्मद सलीम,डॉ.सुरेन्द्र वर्मा, डॉ.मुकेश राघव को शॉल ओढ़ाकर व साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शामिल संस्थाओं के पदाधिकारियों ने कहा कि असल मायने में चिकित्सक सच्चे कर्मवीर है, इनका सम्मान करना गौरव की बात है।

यह हुए शामिल
कार्यक्रम में सुथार महासभा एकता फोर्स के भागीरथ सुथार, पप्पू लखेसर,अभिषेक गहलोत,प्रशांत कच्छावा,भंवर कुमावत,रमेश गहलोत,पांचीलाल गहलोत, हसन अली गौरी, राजेंद्र सुथार, मकबूल खान, रिजवान खान, राघवेंद्र, किशोर कुमावत, स्वरूप प्रजापत,अरशद अली आदि शामिल हुए।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!