









बीकानेर Abhayindia.com कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।

आरसीएचओ डॉ.राजेश गुप्ता के अनुसार शनिवार को बीकानेर शहर के 18 केन्द्रों पर ऑनलाइन बुकिंग से टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार रात 9 बजे स्लॉट खुलेंगे। साथ ही शहरी क्षेत्र में वैक्सीनेशन ऑन व्हील्स भी होगा। टीकाकरण सत्र 18+ 45 व 60 प्लस आयुवर्ग के लिए साझा होगा। इसके अलावा मिलिट्री हॉस्पिटल में वर्कप्लेस से संबंधित सत्र होगा।
गांवों में 22 केन्द्रों पर…

ग्रामीण क्षेत्रों में 22 ग्रामीण केन्द्रों पर ऑन स्पॉट रेजिस्ट्रेशन के माध्यम से कोविड टीकाकरण किया जाएगा।
बीकानेर : स्वायत्त शासन मंत्री धारीवाल बीकानेर पहुंचे, शनिवार को कार्यशाला में होंगे शामिल
बीकानेरAbhayindia.com स्वायत्त शासन, नगरीय विकास एवं आवासन विभाग मंत्री शान्ति धारीवाल शुक्रवार को शाम 7 बजे बीकानेर पहुंचें। यहां पहुंचने पर जिला कलक्टर नमित मेहता, जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा सहित नगर निकाय के अधिकारियों ने उनसे भेंट की।
स्वायत्त शासन मंत्री धारीवाल शनिवार को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक ‘प्रशासन शहरों के संग’ अभियान को लेकर बीकानेर संभाग के नगरीय निकायों के अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के साथ रवीन्द्र रंग मंच पर आयोजित कार्यशाला में भाग लेंगे। वे अपराह्न 3.30 बजे सड़क मार्ग से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
















