Hometrendingबीकानेर : कोलायत में 6 सड़कों की सुधरेगी दशा, पांच करोड़ की...

बीकानेर : कोलायत में 6 सड़कों की सुधरेगी दशा, पांच करोड़ की लागत से होगा नवीनीकरण…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com कोलायत विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की दशा सुधरेगी। इसके लिए 5 करोड़ 65 लाख रुपए योजना तैयार की गई है। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र श्रीकोलायत में 05 करोड़ 65 लाख की लागत से 41.05 किलोमीटर की कुल 06 सड़कों का नवीनीकरण होगा।

उन्होंने बताया कि चानी से चाण्डासर तक सड़क 60 लाख की लागत से 05 किलोमीटर सड़क का नवीनीकरण होगा। गोडू से फुलासर सड़क 3.5 किलोमीटर सड़क का 52.50 लाख की लागत से, एन एच 15 से गडियाला-नगरासर-सेवड़ा तक 04 किलोमीटर सड़क का 60 लाख की लागत से, एन एच -15 से खारी-अंगनेऊ आरडी-820 तक 15 किलोमीटर सड़क का 01 करोड़ 99 लाख की लागत से,

रणजीतपूरा से बरसलपुर तक 05 किलोमीटर सड़क का 60 लाख की लागत से, आर डी-837 से 02 बी एल एम तक 09 किलोमीटर सड़क का 01 करोड़ 34 लाख की लागत से नवीनीकरण होगा। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र श्रीकोलायत में 06 नवीन सड़कों की स्वीकृति प्रदान करने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया है।

 

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular