Sunday, June 21, 2026
Hometrendingबीकानेर में 7 और कोरोना पॉजीटिव केस आए सामने

बीकानेर में 7 और कोरोना पॉजीटिव केस आए सामने

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में कोरोना पॉजीटिव के सात और केस सामने आए हैं। इस बार कोरोना गांव में भी पैर पसार रहा है। जिले की नोखा तहसील में चार तथा बीकानेर शहर में तीन केस मिले हैं। इसके साथ ही बीकानेर में कुल पॉजीटिव केस की संख्‍या बढकर 101 हो गई है।

सीएमएचओ डॉ. बी. एल. मीणा ने अभय इंडिया को बताया कि आज मिले सात केस में से चार केस नोखा से है। वहीं तीन केस बीकानेर के मुकीम बोथरा चौक क्षेत्र से हैं। आपको बता दें कि हाल में मुकीम बोथरा चौक का एक युवक कोरोना पॉजीटिव मिला था, उसके संपर्क में आने से तीन और व्‍यक्ति संक्रमित हुए हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!