Hometrendingराजस्‍थान में कोरोना : जून में कर रहा जोर, जुलाई में क्‍या...

राजस्‍थान में कोरोना : जून में कर रहा जोर, जुलाई में क्‍या होगा?  

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में कोरोना वायरस के संक्रमण का ग्राफ जून में तेजी से बढ़ रहा है। अनलॉक 1.0 के साथ ही कोरोना के मामलों में चौकाने वाली बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

बीते 7 दिनों में प्रदेश में 2 हजार 411 नए संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। वहीं, दौरान 57 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हो चुकी है। जून में मरीजों की संख्‍या तेजी से सामने आने के बाद अब यह चिंंता यह भी हो रही है कि जुलाई में क्‍या हाल होंगे?

इसकी सबसे खास वजह यह है कि प्रदेश में अनलॉक 1.0 के अंतर्गत दी गई छूट के बाद सोशल डिस्‍टेंसिंग की कई जगहों पर पालना नहीं हो रही है। गाइड लाइन की पालना नहीं करने वालों के खिलाफ अब पहले जैसी सख्‍ती भी नहीं बरती जा रही है। ऐसे में कोरोना को थामने में शासन व प्रशासन को कई मुश्किलें आ रही है।

दिन / संक्रमित मरीजों की संख्‍या

17 जून / 326

18 जून / 315

19 जून / 299

20 जून / 381

21 जून / 393

22 जून / 302

23 जून / 395

भारत में कोरोना : बीते 24 घंटों में 16 हजार नए मामले

बुधवार से फिर खुलेंगे स्कूल, शिक्षकों को जाना होगा जरूरी

दुनिया में कोरोना : अब तक 93.53 लाख मरीज, अमेरिका में दूसरी लहर, देखें- किस देश में मिले कितने मरीज…

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular