Hometrendingराजस्‍थान में कोरोना : आज सुबह 87 नए केस, देखें, कहां-कितने आए...

राजस्‍थान में कोरोना : आज सुबह 87 नए केस, देखें, कहां-कितने आए केस…

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में बुधवार सुबह कोरोना संक्रमित 87 नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही यहां संक्रमितों मरीजों की संख्‍या 4 हजार 213 हो गई है। वहीं, अब तक 117 की मौत हो चुकी है।

आज सुबह सबसे ज्‍यादा कोरोना संक्रमित मरीज राजधानी जयपुर में 32 मिले हैं। इसके अलावा उदयपुर में 12, कोटा में 3, पाली में 24, राजसमंद में 7, सवाईमाधोपुर में 5, बांसवाड़ा में 1, टोंक में 1, नागौर में 1, भरतपुर में 1 मरीज सामने आया है। इससे पहले मंगलवार को कोरोना से 4 लोगों की मौत के साथ ही 138 नए संक्रमित केस सामने आए थे।

इधर, प्रदेश के चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा का कहना है कि जिस गति से नये मरीज आ रहे हैं, उससे तेज गति से पुराने मरीज रिकवर हो रहे हैं। प्रदेश में रिकवरी रेट करीब 60 प्रतिशत पहुंच गई, जबकि देश का औसत रिकवरी रेट 30 प्रतिशत ही है।

बीकानेर के अक्‍कासर में मिले पॉजीटिव की हिस्‍ट्री खंगाली, करीब 40 जनों को क्‍वारेंटाइन…

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular