Hometrendingराजस्‍थान में कोरोना : आज 44 नए केस, सबसे ज्‍यादा बीकानेर संभाग...

राजस्‍थान में कोरोना : आज 44 नए केस, सबसे ज्‍यादा बीकानेर संभाग में मिले…

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में आज सुबह 44 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें सबसे ज्‍यादा केस बीकानेर संभाग के अंतर्गत आने वाले चूरू में सामने आए हैं। चूरू में 10 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, कोटा में एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई है।

आज सुबह आई रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के चूरू में 10, जयपुर में 9, कोटा में 3, बीकानेर, दौसा, धौलपुर, जोधपुर, चितौड़गढ़, बारां, भीलवाड़ा में 1-1 संक्रमित मरीज मिला है।

आपको बता दें कि प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संख्‍या 10 हजार 128 हो गई है। वहीं, प्रदेश में अब तक 219 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। आज मिले नए संक्रमित मरीजों में 11 प्रवासी है। इसके साथ ही यहां प्रवासी संक्रमित मरीजों की संख्या 2 हजार 924 तक पहुंच गई है।

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अनुसार, प्रदेश में अब तक 4 लाख 80 हजार 910 लोगों के सैंपल लिए जा चुके है। इनमें से 4 लाख 65 हजार 349 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 5 हजार 433 की रिपोर्ट अभी आनी शेष है।

Mahaveer Ranka
Mahaveer Ranka
AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular