Hometrendingकोरोना: बीकानेर में आज हुई 15, चार माह में 105 मौतें....

कोरोना: बीकानेर में आज हुई 15, चार माह में 105 मौतें….

बीकानेर Abhayindia.com जिले में कोरोना कहर बरपा रहा है। यह महामारी अब विकराल हो रही है।

इसकी चपेट में आकर लोग अपनी जान से भी हाथ धो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को कोरोना से 15 लोगों की मौत हुई है। वहीं बीते चार माह के सामने आए आंकड़े चौकाने वाले है। एक जनवरी से अब तक बीते चार महिने में 105 मौतों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग कर रहा है।

अब तक पॉजिटिव इतने…

एक जनवरी से दो मई तक में जिले में 13 हजार 981 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। चार माह में अब तक 98238 सेम्पल भी लिए गए हैं।

इसी अवधि में 5026 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। वर्तमान में 8013मरीज होम आइसोलेट है। वहीं पीबीएम अस्पताल में 897 मरीज है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular