Friday, June 19, 2026
Hometrendingसीएम गहलोत के पीछे-पीछे दिल्‍ली पहुंच गए संविदाकर्मी, प्रदर्शन करके रखी अपनी...

सीएम गहलोत के पीछे-पीछे दिल्‍ली पहुंच गए संविदाकर्मी, प्रदर्शन करके रखी अपनी मांगें…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्‍ली Abhayindia.com राजस्‍थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा के दिल्ली पहुंचते ही उनके पीछे—पीछे राजस्थान के संविदाकर्मी अपनी मांगें लेकर पहुंच गए। दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय के अंदर कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के दौरान राजस्थान से आए आयुर्वेद संविदा डॉक्टर प्रदर्शन करने पहुंच गए। आपको बता दें कि संविदा आयुर्वेद डॉक्टर 11 बजे से एआईसीसी मुख्यालय के बाहर जुट गए थे। कांग्रेस मुख्यालय पर आकर प्रदर्शन करने के पीछे असली मकसस सबका ध्यान खींचने पर है। सीडब्ल्यूसी बैठक में देश के कांग्रेस के दिग्गज नेता आए हुए हैं, उनके सामने अपनी मांगें रखकर संविदा आयुर्वेद डॉक्टर्स ने राष्ट्रीय स्तर पर ध्यान खींचने का प्रयास किया है।

संविदा पर काम कर रहे आयुर्वेद डॉक्टर्स ने कहा कि राजस्थान में 1050 संविदा डॉक्टर पिछले 10 सालों से काम कर रहे हैं। आयुर्वेद विभाग ने 597 आयुर्वेद डॉक्टर्स की भर्ती निकाली हुई है। जिनमें 228 पद बैकलॉग के होने के कारण सामान्य और ओबीसी के लगभग 700 संविदा आयुर्वेद डॉक्टर नियमित होने से वंचित रह जाएंगे। उन्‍होंने कहा कि कोरोनाकाल में सभी संविदा डॉक्टर्स ने दिन रात मेहनत कर राजस्थान को कोरोना मुक्त करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सरकार ने भी संविदा डॉक्टर्स के योगदान को माना है। जल्द इस भर्ती में पद नही जोड़े जाते हैं तो 250 डॉक्टर्स ओवरएज हो जाएंगे।

पुष्करणा ब्राह्मण समाज के सामूहिक सावे की तिथि तय : अबकी बार 18 फरवरी को पूरा परकोटा बनेगा बारातघर

बीकानेर। पुष्करणा ब्राह्मण समाज का सामूहिक विवाह सावा अबकी बार 18 फरवरी 2022 को होगा। सामूहिक विवाह के इस आयोजन में सैकड़ों युवक-युवती विवाह बंधन में बंधेंगे। इस दिन पुराने शहर का परकोटा बारातघर बन जाता है। अल्‍पव्‍यय में विवाह होने के कारण समाज के अधिकांश लोग सामूहिक सावे को ही ज्‍यादा तरजीह देते हैं। आपको बता दें कि विजयदशमी के अवसर पर बीकानेर के शिव मंदिर में कई घंटे तक शास्त्रों पर चर्चा के बाद सामूहिक सावे की तारीख 18 फरवरी तय की गई। भगवान शिव और मां पार्वती को आदर्श मानते हुए यह श्रेष्ठ तारीख तय हुई। अबकी बार भवानीशंकर-अंबिका के नाम से सावा तय हुआ है।

आपको यह भी बता दें कि बीकानेर में होने वाले पुष्करणा समाज के सामूहिक सावे के दौरान राजस्‍थान के विभिन्‍न शहरों से ही नहीं, बल्कि कोलकाता, मुंबई, चैन्‍नई सहित अन्‍य शहरों से भी समाज के लोग यहां पहुंचते हैं।

बीकानेर पुलिस : नयाशहर थाना पुलिस ने खोला चोरी का राज, एक आरोपी को दबोचा

बीकानेर। नयाशहर थाना पुलिस ने सात महीने पहले हुई चोरी का राज खोलते हुए एक आरोपी को दबोच लिया है। साथ ही चोरी किए गए गहने भी बरामद कर लिए है। इस मामले में सह अभियुक्‍त की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि सात महीने पहले अंजुला स्‍वामी के घर चोरी की वारदात हुई। इसमें घर से सोने-चांदी के गहने चोरी हो गए। वारदात का खुलासा करने के लिए अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक शहर बीकानेर शैलेन्द्रसिंह इंदोलिया के निर्देशानुसार सीओ सिटी सुभाष शर्मा, नयाशहर थानाप्रभारी गोविंद सिंह चारण, डीएसटी प्रभारी सुभाष बिजारणियां के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने वारदात के बाद सीसीटीवी फुटैज चैक करते हुएर सदिग्धों की तलाश शुरू कर दी। टीम ने इस मामले में आरोपी बज्‍जू निवासी वाशु उर्फ सूरज ब्राहण को दबोचा है।

दस करोड़ की जमीन हथियाने के मामले की गहरी हैं जड़ें, कई और पुलिसकर्मी भी नपेंगे, प्रीति चंद्रा के भाई…

भ्रष्‍टाचार की शिकायतों से घिरे आईएएस पवन को बीकानेर लगाया, सौरभ को हटाकर कानाराम को लगाया शिक्षा निदेशक

बीकानेर : जरूरतमंद लोगों की मदद करना यहां की संस्कृति, पीबीएम में हुआ जीर्णोद्धार कार्यों का लोकार्पण…

राजस्‍थान : वर्क प्रोसेस आगे बढाने के लिए ठेकेदार से रिश्‍वत लेते अकाउंटेंट गिरफ्तार

राजस्‍थान पटवार भर्ती परीक्षा के लिए गाइडलाइन जारी, अबकी बार सख्‍ती से…

बीकानेर के नए एसपी होंगे योगेश यादव, राजस्‍थान के कई जिलों में रह चुके…

बीकानेर में 10 करोड़ की जमीन हथियाने का आरोप, सीआई सहित तीन जनों के खिलाफ केस दर्ज, एसपी के भाई…

विधायक की पुत्री का वीडियो वायरल करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर : यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों में लगाए अस्थायी कोच…

रोडवेज : मृतक आश्रितों को मिली नौकरी, प्रबंधन ने जारी किए आदेश…

शिक्षा : स्कूलों में नहीं होगी दीपावली की छुट्टियां, निदेशक ने जारी किए आदेश…

बीकानेर : साकार हो रही बंगाल की संस्कृति, इस दिन होगा सिन्दुर खेला, बता रही है रिंकू मुखर्जी…

पासपोर्ट के लिए पुलिस सत्यापन अब एक सप्ताह में होगा, पुलिस थानों को एम-पासपोर्ट एप से जोड़ा

बीकानेर : डॉ. परमिंदर सिरोही अवकाश पर, डॉ. गुंजन सोनी संभालेंगे कार्यभार…

बीकानेर में अस्‍पताल के आगे से भाजपा नेता की बाइक चोरी, चोरों का बन गया पसंदीदा ठिकाना…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!