Saturday, April 20, 2024
Homeबीकानेरजल्द पूरे किए जाए निर्माण कार्य, महापौर ने किया औचक निरीक्षण...

जल्द पूरे किए जाए निर्माण कार्य, महापौर ने किया औचक निरीक्षण…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com नगर निगम की ओर से शहर में कराए जा रहे निर्माण एवं विकास कार्यों का शुक्रवार को महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने तुलसी सर्किल पर निगम की ओर से कराए जा रहे नाला निर्माण के कार्य को देखा और उपस्थित अधिकारियों से इस नाले के कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए, इस पर अधिकारियों ने अगले तीन दिन में कार्य पूरा करने की जानकारी दी।

महापौर ने सर्किट हॉउस के सामने स्थित गांधी पार्क में पहुंचकर महात्मा गांधी की मूर्ति के पास बापू के जीवनी लेखन के कार्य को देखा और सम्बन्धित अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देश दिया की उक्त कार्य महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक पूरा किया जाए।

खुले नालों की लें सुध…

महापौर ने निगम अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जहां भी खुले नाले है वहां आवश्यक रूप से फोगिंग करवाएं, मौसम बदल रहा है और इससे मच्छर पैदा हो रहे हैं, इस बात का खास ध्यान दें जिससे मौसमी बीमारियों को कुछ हद तक रोका जा सके। उन्होंने अन्य स्थानों पर चल रहे निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

एसकेआरएयू: हिंदी सप्ताह के तहत हुई ऑनलाइन वाद-विवाद प्रतियोगिता

स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित राष्ट्रीय हिंदी सप्ताह के पांचवे दिन शुक्रवार को ऑनलाइन वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई।

इसमें विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भागीदारी निभाई। प्रतियोगिता प्रभारी डॉ. अदिति माथुर ने बताया कि विद्यार्थियों ने ‘वैश्विक महामारियां: विज्ञान की देन’ के पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय अलीगढ़ के प्रो. परवेज तालिब, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर की डॉ. लतिका व्यास एवं बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के मानव मूल्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अलका स्वामी ने ऑनलाइन भागीदारी निभाई। हिंदी दिवस सप्ताह आयोजन प्रभारी डॉ. वीर सिंह ने स्वागत उद्बोधन दिया तथा कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बताया। विवेक व्यास ने आभार जताया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular