Wednesday, May 8, 2024
Homeबीकानेरराष्ट्र के लिए अहम है संविधान: राज्यपाल

राष्ट्र के लिए अहम है संविधान: राज्यपाल

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

 वेटरनरी विश्वविद्यालय में संविधान पार्क का किया शिलान्यास…

बीकानेर Abhayindia.com राज्यपाल कलराज मिश्र ने बुधवार को वेटरनरी विश्वविद्यालय में संविधान पार्क की ऑनलाइन आधारशिला रखी। इस मौके पर उन्होंने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया।

उन्होंने कहा कि संविधान राष्ट्र को चलाने का महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसमें भारत के आदर्श, उद्देश्य और मूल्यों का समावेश है। यह हमारी संस्कृति और सभ्यता की अमूल्य निधि है जो कि एकता और अखण्डता को बढ़ावा देती है। भारत का संविधान विश्व में लचीला और सर्वश्रेष्ठ है। राज्यपाल ने कहा कि राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में युवा पीढ़ी को लोकतांत्रिक प्रक्रिया की जानकारी और मूल भावना से जोडऩे के उद्देश्य से संविधान पार्क का निर्माण किया जाएगा। कृषि और पशुपालन एक दूसरे के पूरक है जिसमें कौशल का विकास आज सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने वेटरनरी विश्वविद्यालय में चल रहे कौशल विकास कार्यक्रमों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि देशी गौवंश के संरक्षण और उन्नयन कार्यों में यह विश्वविद्यालय अग्रणी बना है। इस अवसर पर वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विष्णु शर्मा ने राजुवास के कौशल विकास में अभिनव नवाचार का प्रस्तुतीकरण किया। उन्होंने कहा कि संवैधानिक मूल्यों के विकास और युवा पीढ़ी में लोकतांत्रिक आस्थाओं में अभिवृद्धि के लिए संविधान पार्क एक सशक्त माध्यम बनेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य पशुधन संपदा पूरे देश में विशिष्ट स्थान पर है। डेयरी, कुक्कुट पालन भेड़-बकरी की वैज्ञानिक फॉर्मिंग और विपणन प्रबंधन में कौशल विकास से वांछित लाभ मिल सकेगा। कुलपति ने विश्वविद्यालय में पशुओं के उपचार की नवीन तकनीकी पशु उत्पाद तकनीकों, पशुपालन में उद्यमिता, गौशालाओं व किसान-पशुपालकों के लिए कौशल विकास कार्यक्रमों की जानकारी दी। विशिष्ट-अतिथि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के सहायक महानिदेशक (शिक्षा) डॉ. पी.एस. पांडे ने कहा कि कृषि-पशुपालन पाठ्यक्रमों में परिवर्तन कर रोजगारोन्मुखी बनाया गया है। कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय के प्रसार शिक्षा निदेशक प्रो. राजेश कुमार धूडिय़ा नेे किया। वेटरनरी कॉलेज के अधिष्ठाता प्रो. आर.के. सिंह ने आभार जताया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular