Hometrendingबीकानेर की जनसमस्‍याओं को लेकर धरने पर बैठेंगे कांग्रेसजन, कलेक्‍टर से करेंगे...

बीकानेर की जनसमस्‍याओं को लेकर धरने पर बैठेंगे कांग्रेसजन, कलेक्‍टर से करेंगे वार्ता

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर की जनसमस्‍याओं को लेकर कांग्रेसजन लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच धरने का भी ऐलान कर‍ि दया गया है।

संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि बीकानेर की आम जनता तकलीफ में है जनसमस्याओं के निवारण ना होने की वजह से परेशान नागरिकों की मांग को लेकर बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी आगामी 8 सितंबर 2025 को सुबह 10.30 बजे से जिला कलेक्टर कार्यालय के आगे धरना देगी।

बीकानेर जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में होने वाले इस सांकेतिक धरने में वरिष्ठ नेता, प्रदेश पदाधिकारी, बीकानेर शहर जिला कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, मंडल अध्यक्ष, एनएसयूआई, इंटक, विभागों, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष मय कार्यकारिणी, निवर्तमान पार्षद/पार्षद प्रत्याशी और कांग्रेसी विचारधार से जुड़े सभी संगठनों के कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहेंगे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular