Hometrendingवंशवाद की परम्परा से ग्रस्त है कांग्रेस - रवि शेखर मेघवाल

वंशवाद की परम्परा से ग्रस्त है कांग्रेस – रवि शेखर मेघवाल

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com प्रदेश में चल रही सियासी उठापटक के बीच में बीकानेर में भाजपा नेता रवि शेखर मेघवाल ने एक बयान में कहा है कि वंशवाद से ग्रसित कांग्रेस पार्टी की जमीन अब उखड़ चुकी है। बीकानेर में आज सांसद सेवा केन्द्र में रवि शेखर मेघवाल ने कहा कि जिस तरह से तीन-चार दिन के घटनाक्रम के बाद सचिन पायलट को हटाया गया, यह पूर्व से सुनियोजित था, इसका आरोप लगातार भाजपा पर लगाए जा रहे हैं।

इस पटकथा के लेखक और डायरेक्टर अशोक गहलोत ही थे, जो कि गांधी परिवार के सबसे विश्वसनीय माने जाते हैं। मेघवाल ने कहा कि इसमें हैरत वाली कोई बात नहीं है क्योंकि कांग्रेस पार्टी की यह परम्परा रही है कि वो गांधी परिवार की सदियों से गुलाम रही है मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को उन्होनें हमेशा नजर अंदाज किया है फिर चाहे कोई भी उदाहरण देख सकते हैं। बकौल रवि शेखर गांधी परिवार ने अपने जीवनकाल में सरदार वल्लभ भाई पटेल, लाल बहादुर शास्त्री को कभी सम्मान दिया ही नहीं क्योंकि वो वंशवाद की परम्परा के खिलाफ थे।

मेघवाल ने सीताराम केसरी, पूर्व प्रधानमंत्री नृसिंम्हाराव, प्रवण मुखर्जी, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सरीखे कई कांग्रेसी नेताओं का उदाहरण देते हुए कहा कि जो मेहनतकश थे, वंशवाद से दूर थे, उन्हें पार्टी में सम्मान नहीं मिला। जिस पार्टी की परम्परा यही रही है उस पार्टी में सचिन पायलट जैसे नेताओं की अनदेखी करना एक सामान्य बात है।

बीकानेर में कोरोना : सिस्‍टम को अब कमर और कसनी होगी, ऐसे बन रहे हैं चिंताजनक हालात…

बीकानेर में कोरोना : सिस्‍टम को अब कमर और कसनी होगी, ऐसे बन रहे हैं चिंताजनक हालात…

 

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!