Hometrendingपायलट के खिलाफ भाजपा प्रभारी के बयान के विरोध में कांग्रेसजनों ने...

पायलट के खिलाफ भाजपा प्रभारी के बयान के विरोध में कांग्रेसजनों ने बीकानेर में किया पुतला दहन, प्रदर्शन

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट को लेकर दिए गए बयान के विरोध में कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्त्‍ताओं ने आज पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता अरुण व्यास ने बताया कि राधामोहन दास अग्रवाल की भली भांति जानते है सचिन पायलट सिर्फ राजस्थान ही नहीं पूरे देश के लोकप्रिय और सर्वमान्य नेता है। उनकी लोकप्रियता सभी वर्गों में एक सामान है इसलिए सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए बार-बार उनके विरुद्ध बदजुबानी कर हथकंडे अपनाये जा रहे है जिसे कांग्रेस कार्यकर्ता बर्दाश्‍त नहीं करेगा। व्‍यास ने कहा कि हमारी चेतावनी है कि शीघ्र ही उन्हें अपने कथन पर माफ़ी मांगनी चाहिए नहीं तो और निरंतर प्रदर्शन किया जायेगा।

विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेता सलीम भाटी, गजेंद्र सिंह सांखला, नित्यानंद पारीक, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा, शहजाद भुट्टा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशिकला राठौड, युवा कांग्रेस के शब्बीर अहमद, आजम अली, रविकांत वाल्मीकि, मैक्स नायक, ताहिर हसन कादरी, नितिन वत्सस, करणी सिंह, सोनू बारासा, यशवर्धन नायक, धनसुख जादुसंगत, मुरली किराडू, सुनील पुरोहित शामिल रहे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular