Hometrendingकलक्टर ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण, चिकित्‍सा अधिकारी को कारण...

कलक्टर ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण, चिकित्‍सा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस देने के दिए निर्देश

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जिला कलक्टर निशान्त जैन ने मंगलवार को पूनरासर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में दवाइयों और जांचों की उपलब्धता और स्टाफ की उपस्थिति के बारे में जाना। मरीजों एवं उनके परिजनों से व्यवस्था संबंधी फीडबैक लिया। इस दौरान चिकित्सा अधिकारी के अनुपस्थित होने को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को चिकित्सा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मौसमी बीमारियों के निपटने के पुख्ता प्रबंध किए जाएं। सभी आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित हो। उन्होंने सैरुणा से पूनरासर की ओर आने वाली सड़क को दुरूस्त करने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। जिला कलक्टर ने पूनरासर स्थित हनुमान मंदिर के दर्शन किए तथा यहां भरने वाले भादवा मेले के ऐतिहासिक परिपेक्ष्य के बारे में जानकारी ली और स्थानीय प्रशासन को आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular