बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर शहर के होटल वृन्दावन के पार्किंग क्षेत्र से गत नौ जुलाई को M/s रामदेव अग्रवाल फर्म के नाम पंजीकृत Honda Activa स्कूटी (वाहन संख्या RJ-07 SY 6889) चोरी हो गई थी। घटना की सूचना तत्काल पुलिस थाना कोटगेट में दी गई तथा उपलब्ध फोटो, वीडियो एवं अन्य आवश्यक साक्ष्य भी पुलिस को सौंप दिए गए। पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना को लगभग दो सप्ताह बीत जाने के बावजूद अभी तक न तो स्कूटी बरामद हो सकी है और न ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो पाई है। जबकि मामले से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य पुलिस को पहले ही उपलब्ध कराए जा चुके हैं।
पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता से जांच करते हुए शीघ्र आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए तथा चोरी हुई स्कूटी बरामद की जाए।साथ ही पीड़ित परिवार ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मामले में हस्तक्षेप कर जांच में तेजी लाने का आग्रह किया है, ताकि आमजन का कानून व्यवस्था एवं पुलिस प्रशासन पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके।













