Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबिपरजॉय के मद्देनजर सीएमएचओ ने जारी किए निर्देश, छुट्टी स्वीकृत नहीं होगी

बिपरजॉय के मद्देनजर सीएमएचओ ने जारी किए निर्देश, छुट्टी स्वीकृत नहीं होगी

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com मौसम विभाग द्वारा चक्रवाती तूफान (बिपरजॉय) से तेज बारिश व तेज हवायें चलने की संभावना जताई गई है। इसके मद्देनजर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. मोहम्मद अबरार पंवार ने तेज बारिश, बाढ़ के हालात से निपटने के लिये आवश्यक निर्देशों की पालना करने के आदेश जारी किए हैं।

उन्होंने बताया कि प्राकृतिक आपदा को देखते हुए सभी खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी एवं कार्यरत समस्त कार्मिकों का मुख्यालय पर रहना सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान किसी प्रकार की छुट्टी स्वीकृत नहीं की जाएगी। तूफान की संभावित तिथि को किसी प्रकार का प्रशिक्षण, मीटिंग व अन्य जन समूह को एकत्र करने वाली गतिविधियों का आयोजन नहीं किया जाएगा। जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों पर मेडिकल टीमों, रेपिड रेस्पॉन्स टीमों का गठन कर किसी भी आपदा से निपटने के लिये तैयार, मुस्तैद रखने के निर्देश दिए हैं। सभी चिकित्सा संस्थानों पर जीवन रक्षक आवश्यक दवाईयां और अन्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

उन्होंने कहा कि खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं चिकित्सा अधिकारी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों मे किसी प्रकार की घटना होने पर तुरन्त से जिला स्तर पर सूचना देंगे। समस्त खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं चिकित्सा अधिकारी प्रभारी सामु./प्राथ./ शहरी प्रथा. स्वा. केन्द्र, अपने-अपने अधीनस्थ क्षेत्रों बाढ/आपदा में विभागीय गतिविधियो समय पर सम्पादित करवाने के लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे।

चक्रवात के दौरान बाढ नियंत्रण एवं बचाव के लिए स्थापित विभिन्न नियंत्रण कक्ष…
-जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष नम्बर 0151-2226031
-जिला पुलिस अधीक्षक, बीकानेर नियंत्रण कक्ष नम्बर – 0151-2220564, 2220602, 2206992, 2220601
-विद्युत विभाग जिला नियंत्रण कक्ष नम्बर – 9116155021
-जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग खण्ड़ बीकानेर नियंत्रण कक्ष नम्बर – 0151-2226454
-नगर निगम, बीकानेर नियंत्रण कक्ष नम्बर – 0151-2226012
-सार्वजनिक निर्माण विभाग बीकानेर नियंत्रण कक्ष नम्बर – 0151-2226502
-चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, बीकानेर नियंत्रण कक्ष नम्बर – 0151-2226341
-कृषि विभाग बीकानेर नियंत्रण कक्ष नम्बर – 0151-2230140
-नागरिक सुरक्षा विभाग, बीकानेर नियंत्रण कक्ष नम्बर – 0151-2202015

बिपरजॉय की आहट के साथ ही बीकानेर रेल मंडल भी अलर्ट मोड पर, ये कर रहा विशेष तैयारी…

बीकानेर में बिपरजॉय के दृष्टिगत प्रशासन ने की अपील, कंट्रोल रूम स्‍थापित, आवश्‍यक सेवाओं के नंबर जारी

बिपरजाॅय को लेकर बीकानेर में भी अलर्ट : कलक्‍टर ने कहा- 16-17 जून को बेवजह घर से नहीं निकलें लोग

बिपरजॉय की आहट से जोधपुर डिस्कॉम अलर्ट मोड पर, अभियंताओं के मुख्यालय छोड़ने पर लगाई रोक

गुजरात में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की उठती लहरों के बीच सीएम ने दिया संदेश- घर के अंदर रहें, निर्देशों का करें पालन

चक्रवाती तूफान “बिपरजॉय” की आहट, राजस्‍थान के 3 संभागों में अलर्ट जारी

राजस्‍थान : कांग्रेस में उम्रदराज नेताओं के टिकट कटेंगे! 70 पार के 9 मंत्री, 80 पार के 4 एमएलए

खेत पर आवास के लिए मिलेगा 50 लाख रुपये तक का ऋण, अनुदान भी मिलेगा

राहु करेंगे मीन राशि में प्रवेश, पांच राशियों पर होगा सकारात्‍मक असर

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!