Friday, April 24, 2026
Homeबीकानेरमुख्यमंत्री के बीकानेर आने का टाइम-टू-टाइम कार्यक्रम तय

मुख्यमंत्री के बीकानेर आने का टाइम-टू-टाइम कार्यक्रम तय

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के 27 जुलाई को बीकानेर आने का टाइम-टू-टाइम कार्यक्रम जारी हो गया है। मुख्यमंत्री 27 जुलाई को सुबह दतिया (मध्यप्रदेश) से रवाना होकर सुबह सवा दस बजे यहां नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां से सुबह साढ़े दस बजे वे नागणेचीेजी मंदिर के दर्शनार्थ रवाना होगी।

मंदिर से वे सुबह 10.55 बजे पॉलीटेक्निक कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम राजस्थान डिजिफेस्ट में भाग लेंगी। दोपहर पौने दो बजे सीएम राजे सार्दुल क्लब जाएंगी। यहां से फिर वे करीब 2.50 बजे रविन्द्र रंगमंच जाएंगी। दोनों जगह रोड सेफ्टी अवेयरनेस और हेलमेट वितरण कार्यक्रम होंगे। सीएम राजे रविन्द्र रंगमंच से शाम सात बजे गजनेर पैलेस के लिए रवाना होंगी। रात्रि विश्राम पैलेस में ही करेंगी। अगले दिन 28 जुलाई को सीएम राजे सुबह सवा दस बजे देशनोक जाएंगी। जहां करणी माता मंदिर के दर्शन करने के बाद वे दोपहर हनुमानगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगी।

भाटी की चेतावनी का असर, हाइवे पर नो-एंट्री लागू

…तो संगठन में काम करने वालों को भूलनी होगी टिकट की दावेदारी!

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!