Friday, April 26, 2024
Hometrendingसीएम गहलोत का गुजरात दौरा रद्द, आज दिल्‍ली जाएंगे, ईडी के खिलाफ...

सीएम गहलोत का गुजरात दौरा रद्द, आज दिल्‍ली जाएंगे, ईडी के खिलाफ होने वाले विरोध की बनाएंगे रणनीति…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

नई दिल्‍ली/जयपुर Abhayindia.com मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का प्रस्तावित गुजरात दौरा रद्द हो गया है। गहलोत जयपुर से ही सीधे दिल्ली पहुंचेंगे। जहां वे ईडी के खिलाफ कांग्रेस की ओर से होने वाले विरोध प्रदर्शनों की रणनीति तैयार करेंगे। आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी के सामने 21 जुलाई को दिल्ली में पेश होना है। ईडी की कार्रवाई के विरोध में दिल्ली सहित देशभर में कांग्रेस पार्टी विरोध प्रदर्शन करने जा रही है।

बताया जाता है कि मुख्यमंत्री गहलोत गुरुवार सुबह 10 बजे से एआईसीसी मुख्यालय से ईडी कार्यालय तक प्रस्तावित पैदल मार्च में शामिल होंगे और उसके बाद विरोध प्रदर्शनों को लेकर पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ रणनीति भी तैयार करेंगे।

आपको बता दें कि बीते माह भी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से ईडी की लगातार पूछताछ के विरोध में होने वाले विरोध प्रदर्शनों के चलते मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करीब 1 सप्ताह तक दिल्ली में ही मौजूद रहे थे। राजस्थान कांग्रेस के अधिकांश मंत्रियों, विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी दिल्ली में कैंप किया था। इधर, सीएम गहलोत के दिल्ली दौरे के चलते 21 और 22 जुलाई को सरकार के कामकाज को लेकर होने वाली समीक्षा बैठकर भी रद्द कर दी गई हैं। ओटीएस में प्रस्तावित समीक्षा बैठकों में मंत्रियों को 2 दिन अपने-अपने विभागों के कामकाज का प्रेजेंटेशन देना था।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular