Saturday, May 16, 2026
Hometrendingसीएम गहलोत का बीजेपी पर बड़ा आरोप- 22 एमएलए को 35-35 करोड़...

सीएम गहलोत का बीजेपी पर बड़ा आरोप- 22 एमएलए को 35-35 करोड़ में खरीदकर गिरा दी सरकार…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आज एक बार फिर सचिन पायलट गुट की बगावत का समय याद आ गया। इसके साथ ही उन्‍होंने पीएम मोदी, अमित शाह, गजेंद्र सिंह शेखावत को भी आड़े हाथों ले लिया। सीएम गहलोत ने कहा कि मध्यप्रदेश में सरकार चुनी हुई थी, आपने 22 एमएलए को 35-35 करोड़ में खरीदकर सरकार गिरा दी। यह कहां का लोकतंत्र है।

आपको बता दें कि सीएम गहलोत डूंगरपुर जिले में गुजरात से सटे रतनपुर बॉर्डर पर कांग्रेस की आजादी गौरव यात्रा में बोल रहे थे। गहलोत ने कहा कि राजस्थान में अमित शाह और जोधपुर वाले एमपी गजेंद्र सिंह को शर्म ही नहीं आई। जोधपुर का एमएलए मैं हूं, मुझे मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला हुआ है। फिर भी सरकार गिराने की कोशिश की। मेरी सरकार गिराने के लिए अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान, गजेंद्र शेखावत ने हमारी पार्टी के अंदर तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी थी। गहलोत ने कहा कि आप बताइए, यह लोकतंत्र है। कहां ले जाएंगे देश को।

उन्‍होंने आगे कहा कि इससे अच्छा होता कि हम निकम्मे थे, काम नहीं कर रहे थे, राजस्थान का लॉ एंड ऑर्डर खराब हो गया। सब कुछ ब्रेक डाउन हो गया तो आप सरकार भंग कर देते। एमएलए खरीदकर आप देश को कहां ले जाना चाहते हैं? मोदीजी और अमित शाह पर यह दोष जो लगा है। देश के इतिहास में काले अक्षरों में लिखा जाएगा, इसे कोई मिटा नहीं सकता।

उन्‍होंने कहा कि गुजरात प्यारा स्टेट लेकिन यहां शासन करने वाले बड़े खतरनाक लोग हैं। चाहे वह अमित शाहजी हों या मोदीजी। कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं। उनकी कथनी करनी में भयंकर अंतर है। जो बहुत खतरनाक होता है। शासन करने वालों को दिल बड़ा रखना चाहिए। मोदीजी ने कहा कि 56 इंच का सीना है मेरा तो यह वास्तव में दिखाना चाहिए था। संवेदनशीलता से शासन करते। सब जाति, धर्म, वर्गों को साथ लेकर चलते। देश का प्रधानमंत्री किसे कहते हैं।

सीएम गहलोत ने कहा कि गृह मंत्री जहां कभी सरदार पटेल बैठे थे, वहां आप बैठे हो। क्या करतूतें ​कर रहे हो। विधायक खरीदकर सरकारें गिराओ। वोटों के माध्यम से नहीं पैसों के जरिए एमएलए खरीदो। राज्यसभा चुनाव हो तो एमएलए खरीदकर राज्यसभा की सीट जीतो।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!