Hometrendingसीएम गहलोत की घोषणा- परीक्षा तो तय समय पर ही होगी...

सीएम गहलोत की घोषणा- परीक्षा तो तय समय पर ही होगी…

जयपुर Abhayindia.com आरएएस मुख्य परीक्षा अपने पूर्व निर्धारित कैलेंडर के अनुसार ही होगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने परीक्षा स्थगित करने की मांग को गलत ठहराया है। साथ ही, कहा कि सभी प्रतियोगी परीक्षाएं और भर्तियां तय समय में पूरी करना राजस्थान सरकार की प्राथमिकता है। आपको बता दें कि आरपीएससी के कैलेंडर के अनुसार, आरएएस मुख्य परीक्षा भी 25 और 26 फरवरी, 2022 को होगी।

सीएम गहलोत ने कहा सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाएं बिना रूकावट करवाने का सुझाव देने के लिए कुमावत कमेटी बनाई थी। इसकी सिफारिशों के मुताबिक आरपीएससी भर्ती कैलेंडर के आधार पर परीक्षाएं करवा रही है। सरकार अभी तक 1 लाख युवाओं को सरकारी विभागों में पोस्टिंग दे चुकी। अलग–अलग विभागों में करीब 1 लाख से ज्यादा भर्तियों का प्रोसेस जारी है।

उन्‍होंने कहा कि मुख्य परीक्षा में शामिल हो रहे ज्यादातर अभ्यर्थियों का मानना है कि परीक्षा स्थगित होना उनके हित में नहीं है। परीक्षा तय समय पर हो। इससे उन पर आर्थिक और मानसिक दबाव पड़ेगा। ऐसे में कुछ अभ्यर्थियों की ओर से परीक्षा स्थगित करने की मांग गलत है।

गैर अनुमोदित कॉलोनियों में मकानों के पट्टे जारी करने की तैयारी

बीकानेर में पुष्‍करणा सावे पर ओछे इंतजाम, सड़कों के पेचवर्क में तगड़ा गड़बड़झाला, अनदेखी कर रहे अफसर…

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular