Friday, April 19, 2024
Hometrendingबीकानेर: मुरलीधर व्यास कॉलोनी में चला स्वच्छता अभियान...

बीकानेर: मुरलीधर व्यास कॉलोनी में चला स्वच्छता अभियान…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेरAbhayindia.com ‘स्वच्छ बीकाणा, स्वस्थ बीकाणा’ अभियान के तहत बुधवार को मुरलीधर व्यास नगर में स्वच्छता कैम्पेन चलाया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं स्वच्छता कर्मियों सहित आमजन बड़ी संख्या मौजूद रहे।

शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए जिला कलक्टर नमित मेहता की पहल पर चल रहे इस महत्वाकांक्षी अभियान में भागीदारी का संकल्प लिया। भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी कनिष्क कटारिया ने कहा कि आमजन में स्वच्छता के प्रति भावना जागृत हो, इसके मद्देनजर यह अभियान प्रारम्भ किया गया है। इससे अधिक से अधिक लोग जुड़ें तथा अपने घर और आसपास के क्षेत्र का साफ-सुथरा रखने का संकल्प लें।

साझा प्रयासों से बीकानेर को स्वच्छ बनाया जा सकता है। नगर विकास न्यास के सचिव नरेन्द्र सिंह पुरोहित ने कहा कि दुकानों के आगे डस्ट बिन लगाए जाएं। साथ ही आमजन भी कूड़ा-कचरा सड़कों पर नहीं फैंकें। उन्होंने कहा कि यह शहर अपना है। जिस प्रकार हम अपने घरों को साफ-सुथरा रखते हैं, उसी प्रकार शहर को भी साफ बनाने के लिए आगे आने की जरूरत है। निगम आयुक्त ए एच गौरी ने कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग से नगर निगम द्वारा चलाए इस अभियान से स्वच्छता कर्मियों का आत्मविश्वास बड़ा है। इन्हें आमजन का समर्थन मिला है।

इस भावना को बरकरार रखने की जरूरत है। उपायुक्त पंकज शर्मा ने कहा कि अभियान से अनेक संस्थाएं और आमजन जुड़ रहे हैं। यह सकारात्मक पहल है। समन्वयक राजेन्द्र जोशी ने बताया कि अभियान के पहले चरण के तहत 27 फरवरी को मेडिकल कॉलेज चैराहा तथा 28 को उरमूल सर्किल के पास स्वच्छता कार्यक्रम होंगे। वहीं 26 फरवरी को राजकीय शार्दूल सीनियर सैकण्डरी स्कूल में स्वच्छता संकल्प का कार्यक्रम होगा।

पार्षद सुधा आचार्य ने कहा कि स्वच्छता सर्वे से पूर्व इस अभियान की प्रासंगिकता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कॉलोनी क्षेत्र में ऐसे अभियान सतत रूप से चलाए जाएंगे। इस दौरान निगम एवं न्यास के अधिकारी-कर्मचारी, ग्रीन मुरलीधर कैम्पेन के दिनेश चूरा, राधेश्याम आचार्य, जितेन्द्र जोशी, एमडीवी सेलिब्रिटी ग्रुप की नीलिमा बिस्सा, विकास व्यास, गिरिराज जोशी, कृष्ण कांत व्यास, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के डॉ. विजय शंकर आचार्य आदि मौजूद रहे। सभी प्रतिभागियों ने कॉलोनी के विभिन्न मार्गों में स्वच्छता कैम्पेन चलाया एवं कचरा एकत्रित कर स्वच्छता का संदेश दिया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular