बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल 27 मार्च को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इसके बाद रविन्द्र रंगमंच के आगे मेघवाल के समर्थन में जनसभा का आयोजन होगा।
लोकसभा मीडिया संयोजक भाजपा मनीष सोनी ने बताया कि रविन्द्र रंगमंच के पास होने वाली जनसभा को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी संबोधित करेंगे। आपको बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर आने का कार्यक्रम था, लेकिन देर रात उनका कार्यक्रम रद्द हो गया।















