Hometrendingआईएनएक्‍स मीडिया केस में चिदंबरम को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका

आईएनएक्‍स मीडिया केस में चिदंबरम को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका

नई दिल्ली abhayindia.com आईएनएक्‍स (INX) मीडिया केस में आरोपी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने चिदंबरम की अग्रिम याचिका खारिज कर दी है।

Shekhar saxena Journalist

इससे अब यह साफ हो गया है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) चिदंबरम को हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी। सूत्रों की मानें तो चिदंबरम की सीबीआई हिरासत आज ही खत्म हो रही है, ऐसे में ईडी उन्‍हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर सकती है।

Nadeem Sir
Nadeem Sir

आपको बता दें कि मंगलवार को सीबीआई ने कोर्ट से चिदंबरम को रिमांड खत्म करते हुए जेल में भेजने की अपील की थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें पांच सितंबर तक सीबीआई हिरासत में रहने को कहा था। चिदंबरम के वकील कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई थी कि उन्हें तिहाड़ जेल ना भेजा जाए, यदि ऐसा है तो उन्हें घर में नजरबंद रखकर पूछताछ की जाए।

अलर्ट : विदा होते-होते एक बार फिर मूसलाधार बरसने को बेताब हो रहा मानसून

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular