Hometrendingबीकानेर : निर्जला एकादशी पर किया दान-पुण्य, रांका ट्रस्ट ने वितरित की...

बीकानेर : निर्जला एकादशी पर किया दान-पुण्य, रांका ट्रस्ट ने वितरित की 101मटकियां…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com निर्जली एकादशी पर सोमवार को दान-पुण्य का सिलसिला चला।

लोगों ने जरुरमंदों में खाद्य वस्तुएं, वस्त्र, पेय पदार्थ, मटकियां, पंखियां सहित विभिन्न वस्तुओं का वितरण किया।

मंदिरों में आम, सेवियां, चीनी, ओळे, शबर्त सहित वस्तुएं भेंट की। आस्थावान लोगों ने एकादशी का उपवास रखा। गायों को गुड़,चारा खिलाया, बजरंग धोरा पर गायों को गुड़ की चाशनी का शबर्त पिलाया गया।

101 मटकियां की वितरित…

रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट व पूनमचन्द झंवरी देवी कच्छावा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से निर्जला एकादशी पर जरुरतमंदों को मटकियां वितरित की गई।

नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने बताया कि 101 मटकियां एवं पंखियों का वितरण किया गया, साथ ही गौ सेवा कार्य किया।

इस मौके पर ट्रस्ट के पवन महनोत,शंभु गहलोत, आदर्श शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, मधुसूदन शर्मा, मोहम्मद ताहिर, पंकज कच्छावा, रामचन्द्र सैन, तेजाराम राव, रमेश भाटी, भगवानसिंह मेड़तिया, जितेन्द्र आचार्य, आनन्द सोनी, प्रणव भोजक आदि मौजूद रहे।

गायों को पिलाया शर्बत…

बजरंग धोरा मित्र मंडल की ओर से निर्जला एकादशी के अवसर पर पुजारी ओम प्रकाश दाधीच एवं उनकी पत्नी सरला देवी दाधीच की पुण्य स्मृति में गौ सेवार्थ एक अनूठी पहल की गई। इसके तहत गायों को गुड़ कि चाशनी से निर्मित 3100 लीटर शर्बत पिलाया गया।

मित्र मंडल के आशीष दाधीच ने बताया कि ये एक नई पहल है जिसमे गुड़ की चाशनी का शर्बत गायों को पिलाया जा रहा है। यह सेवा बीकानेर में अलग अलग क्षेत्र में निरंतर जारी रहेगी। बजरंग धोरा मित्र मंडल गौ सेवार्थ निरंतर कार्य करता रहता है। इस मौके पर वासुदेव सुथार, अनुज दाधीच, नरसिंह बिस्सा, बाबू, मनोज पंचारिया, मूलाराम गोदारा, मदन, त्रिलोक, अशोक, राजू आदि शामिल हुए।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular