Saturday, April 25, 2026
Hometrendingसीएम गहलोत के बीकानेर दौरे की संभावना, व्‍यस्‍तता के चलते तय नहीं...

सीएम गहलोत के बीकानेर दौरे की संभावना, व्‍यस्‍तता के चलते तय नहीं हो पाया…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीकानेर आने का कार्यक्रम जल्‍द ही बन सकता है। उनके 17 से 23 जून के बीच बीकानेर आने की संभावना जताई जा रही है। बहरहाल, जिला प्रशासन उनके संभावित दौरे को देखते हुए तैयारी में जुटा है।

बताया जा रहा है कि महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम व खेल मैदान के साथ ही महात्मा गांधी स्मारक के शुभारंभ का कार्यक्रम सीएम गहलोत की व्यस्तता के चलते अभी तक तय नहीं हो पा रहा है। हालांकि, पूर्व में 12 जून को सीएम गहलोत के बीकानेर आने की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन, पहले राज्‍यसभा चुनाव तथा बाद में दिल्‍ली में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के चलते उनका कार्यक्रम तय नहीं हो सका है। बताया यह भी जा रहा है कि यदि 17 जून तक सीएम गहलोत के बीकानेर आने का कार्यक्रम बनता है तो वे बीकानेर विहार पर आए आचार्य महाश्रमण से भी मुलाकात कर सकते हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!