HometrendingH3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र ने की समीक्षा...

H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र ने की समीक्षा बैठक, राज्‍यों के लिए एडवाइजरी जारी

AdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्‍ली Abhayindia.com देश में H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस के तेजी से बढ़ रहे मामलों ने सभी की चिंता बढ़ा दी है। इस वायरस से दो जनों की मौत हो चुकी है। इनमें की मौत हरियाणा में और दूसरे की कर्नाटक में हुई है। इस बीच, केंन्‍द्र सरकार भी अलर्ट मोड पर है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक बैठक आयोजित की। बैठक के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने ट्वीट करते हुए कहा कि देश में H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर समीक्षा बैठक की। राज्यों को अलर्ट रहने और स्थिति की बारीकी से निगरानी करने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। केंद्र सरकार स्थिति से निपटने के लिए राज्यों के साथ मिलकर काम कर रही है और सभी स्वास्थ्य उपायों के लिए तत्पर है।

इधर, हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को बताया कि हरियाणा में अब तक H3N2 वायरस के 10 मामले सामने आए हैं। घबराने की जरूरत नहीं है, सावधानी की जरूरत है। हम पूरी तैयारी कर रहे हैं। कर्नाटक में हासन जिले के अलुर तालुक के एक 82 साल के व्यक्ति की 1 मार्च को मृत्यु हो गई, जो भारत में H3N2 वायरस से मौत होने का पहला मामला है। वह बुखार, गले में खराश और खांसी से पीड़ित थे और उनमें इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी (ILI) के लक्षण थे। हसन के जिला स्वास्थ्य अधिकारी (DHO) डॉ शिवास्वामी डीएन ने बताया कि उन्हें 24 फरवरी को हासन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया गया था और 1 मार्च को उनकी मृत्यु हो गई। भारत में H3N2 वायरस से दूसरी मौत हरियाणा के 56 साल के व्यक्ति की हुई है, जो फेफड़े के कैंसर के रोगी थी। जनवरी में H3N2 वायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण किया था।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular