Saturday, April 25, 2026
Hometrendingसांसद सेवा केन्द्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई

सांसद सेवा केन्द्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से 2 अक्‍टूबर तक चल रहे सेवा पखवाडे के तहत केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की प्रेरणा से आज सांसद सेवा केन्द्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती पर श्रद्धासुमन अर्पित किये गये।

केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के निजी सहायक विक्रम सिंह राजपुरोहित ने बताया कि जनसंघ संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती वर्ष पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के आहवान पर सम्पूर्ण भारत में कार्यकर्ताओं कि ओर से प्रत्येक बूथ पर आज श्रद्धासुमन अर्पित किये जा रहे हैं जिसके तहत विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन भी अलग-अलग जगहों पर किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने 25 सितम्बर 2014 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 98वीं जयन्ती के अवसर पर अंत्योदय दिवस की घोषणा की थी जिसका मतलब समाज में आर्थिक कमजोर वर्ग लोगों के उत्थान को समर्पित है। आज के दिन पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय द्वारा समाज और राजनीति में दिये गये योगदान के लिये भी याद किया जाता है। आज के कार्यक्रम में जेठमल मेघवाल, राज कडेला, प्रकाशचन्द मेघवाल, भवानी शंकर, राजा उपाध्याय, मनोज जल, ताराचन्द जनागल, रवि प्रकाश चांवरिया, महेश सोलंकी के साथ कई भाजपा कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!