Monday, April 29, 2024
Hometrendingकिसान हितैषी व विकास पुरुष पूर्व मंत्री भीमसेन चौधरी का 100वां जन्मदिवस मनाया

किसान हितैषी व विकास पुरुष पूर्व मंत्री भीमसेन चौधरी का 100वां जन्मदिवस मनाया

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com दूर तक फैले रेत के समंदर में दशकों पूर्व हरियाली लाने का सपना संजोया और इंदिरा गांधी नहर परियोजना से पानी लिफ्ट करवाकर उसे धरातल पर साकार भी किया। खेतों में हरियाली और गांव-ढाणी तक शिक्षा का उजियारा लाने में किसान नेता भीमसेन चौधरी ने कोई कसर नहीं छोड़ी। यह बात पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल ने शुक्रवार को बीकानेर में भीमसेन चौधरी’ सर्किल पर आयोजित कार्यक्रम में कही।

पूर्व मंत्री भीमसेन चौधरी के 100 वें जन्मदिवस के उपलक्ष में शुक्रवार को उनके प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व गृह राज्य मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल ने कहा कि मरूधरा में शिक्षा, स्वास्थ्य, ढांचागत विकास और कृषि के क्षेत्र में भीमसेन चौधरी ने एक क्रांति ला दी और इस क्षेत्र को देश में एक अलग पहचान दिलाई। यही नहीं, भीमसेन चौधरी ने सर्व समाज को साथ लेकर क्षेत्र के विकास के लिए काम किया. ऐसे व्यक्तित्व एवं कृतित्व के धनी पवित्रमना भीमसेन चौधरी को हम श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लेते हैं।

कार्यक्रम में सर्वधर्म प्रार्थना और रामनाम संकीर्तन करवाया। इस मौके पर सभी ने दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी व गांधीवादी अर्जुन राम कूकणा को भीमसेन चौधरी के 100 वें जन्मदिवस पर उनकी स्मृति में चांदी का सिक्का भेंट किया गया। इसके बाद यहां मौजूद जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों सहित विभिन्न समाजों के लोगों ने भीमसेन चौधरी के प्रतिमा स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर जाने-माने जादूगर आर. के. सोनी ने अपने करतब भी दिखाए।

यह गणमान्य रहे मौजूद : श्रद्धांजलि सभा में बीकानेर पंचायत समिति के प्रधान लालचंद आसोपा, पूर्व उप प्रधान भंवरलाल गोदारा, बीकानेर कृषि उपज मंडी के पूर्व अध्यक्ष सब्बू खान, एडवोकेट सत्यपाल सहू, भागीरथ सिंह खीचड़, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि गोविंदराम मूंड, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि शेरुशाह, सूरतसिंहपुरा सरपंच मूलाराम चौधरी, सरपंच हाकम खान, प्रदेश कांग्रेस सचिव शिवलाल गोदारा, जिला परिषद सदस्य पूनमचंद ओझा, मदन मूंड, सुरेंद्र गोदारा, नापासर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भंवरलाल परिहार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, बीकानेर शहर सुमित कोचर, कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामेश्वर कस्वां, रूणिया बड़ा बास के सरपंच सुखराम गोदारा, भारत कृषक समाज के जिला अध्यक्ष गोपाल राम कुकणा, उरमूल डेयरी के निदेशक गंगाराम मूंड, शिवदान मेघवाल, विजय कोचर, डीसी गहलोत, पूर्व आरएएस अधिकारी सुभाष चौधरी, मदनलाल सियाग, विशाल सिंह बेनीवाल, डॉक्टर प्रियंका बेनीवाल, शहर कांग्रेस सचिव मनोज चौधरी, कांग्रेस आईटी सेल के जिला संयोजक जयदीप सिंह जावा, परताराम सियाग, बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय से डॉ राहुलराज चौधरी, डॉक्टर ओम प्रकाश जाखड़, डॉक्टर उदयभान, विक्रम बेनीवाल, पूर्व उपनिदेशक सूचना एवं जनसंपर्क दिनेश सक्सैना, राजेन्द्र भार्गव, डॉ मीनाक्षी चौधरी, शिक्षक नेता पृथ्वीराज लेघा, रामेश्वर गोयल, बृजलाल लेघा सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता व बीकानेर के गणमान्य जन मौजूद रहे।

राज्यपाल कलराज मिश्र ने भीमसेन चौधरी को बताया सुचिता से जुड़ी राजनीति का प्रेरक

राजस्थान के राज्यपाल माननीय कलराज मिश्र ने स्वर्गीय भीमसेन चौधरी जन्म शताब्दी समारोह की शुभकामनाएं दी है। भीमसेन चौधरी स्मारक समिति के सचिव व पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल को प्रेषित शुभकामना संदेश में राज्यपाल कलराज मिश्र ने स्वर्गीय भीमसेन चौधरी को सुचिता से जुड़ी राजनीति का प्रेरक बताया है। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि स्वर्गीय भीमसेन चौधरी ने उरमूल डेयरी के संस्थापक के रूप में पशुपालकों के आर्थिक उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया। राज्यपाल मिश्र ने स्वर्गीय भीमसेन चौधरी के संपूर्ण जीवन को समाज के लिए अनुकरणीय बताया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular