Friday, May 15, 2026
Homeबीकानेरबीकानेर में पकड़ा गया पूर्व सीएम बादल की हत्या की साजिश का...

बीकानेर में पकड़ा गया पूर्व सीएम बादल की हत्या की साजिश का आरोपी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की हत्या की साजिश रचने के आरोपी जरमन सिंह को बीकानेर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई एंटी टेरिरिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) की सूचना पर की है। पुलिस के मुताबिक जरमन सिंह को जिले की कोलायत तहसील के मुख्यालय पर स्थित गुरुद्वारे से दबोचा गया है। आरोपी के साथ रह रहे पांच अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) दिनेश एमएन को आरोपी के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में बीछवाल थानाप्रभारी भवानी ङ्क्षसह ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जरमन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार जरमन ने उत्तरप्रदेश के श्यामली क्षेत्र से हथियारों की लूट की थी।

हारे हुए नेताओं को लेकर दुविधा, 105 को दिए थे टिकट, 14 ही जीते

अजब-गजब संयोग : …तो क्या नेता प्रतिपक्ष डूडी नहीं बन पाएंगे सीएम?

 

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!