Hometrendingनगर पालिका के पूर्व पालिकाध्यक्ष पर पद के दुरुपयोग का मामला दर्ज,...

नगर पालिका के पूर्व पालिकाध्यक्ष पर पद के दुरुपयोग का मामला दर्ज, एसीबी ने शुरू की जांच

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com भ्रष्टाचार निरोधक ब्‍यूरो (एसीबी) ने देशनोक नगर पालिका के पूर्व पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश मून्धड़ा सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मून्धड़ा पर पद का दुरुपयोग कर अपने ही नाम पट्टे जारी करने का आरोप है। एसीबी के अनुसार, मून्धड़ा ने अपने पद का उपयोग करते हुए अपने हस्ताक्षर से अपने ही नाम तीन पट्टे जारी किए। यह पट्टे 31 दिसंबर 2021 को जारी किए गए थे। तीनों पट्टों का क्षेत्रफल क्रमश: 71.88 वर्गमीटर, 267.14 वर्गमीटर और 42.53 वर्गमीटर बताया गया है। इन तीनों पट्टों का 11 जनवरी 2022 को पंजीयन कराया गया था। शिकायत प्राप्त होने के बाद एसीबी ने मामले की जांच की।

जांच के दौरान भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17 ए के तहत सक्षम प्राधिकारी से पूर्वानुमोदन लिया गया। जांच में प्रथम दृष्टया अपराध पाए जाने के बाद एसीबी ने प्रकरण दर्ज किया है। मून्धड़ा वर्ष 2021 में देशनोक नगर पालिका के अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular