Saturday, May 16, 2026
Hometrendingहेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब के खिलाफ मामला दर्ज, महिला के बालों पर...

हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब के खिलाफ मामला दर्ज, महिला के बालों पर थूक कर कहा- इस थूक में जान है…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com बाल काटते समय महिला के बालों में थूकने के आरोप में हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। आपको बता दें कि बालों में थूकने का वीडियो दो दिन से खूब वायरल हो रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद जयपुर की पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल ने शहर के कोतवाली पुलिस थाने में हबीब के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

पूर्व महापौर खंडेलवाल ने कहा कि हबीब एक सेलिब्रिटी है और इस तरह की हरकत से महिलाओं का अपमान है। इधर, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस मामले में संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना को पत्र लिखा है।

आपको बता दें कि एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक शो में मौजूद हबीब हेयर स्टाइल के गुर सिखाते हुए नजर आ रहा है। वह कुर्सी पर बैठी एक महिला के बालों को काटते हुए कह रहा है कि यदि आपने शैंपू नहीं किया है। आपके बाल गंदे हैं। पानी नहीं है तो यह कहते हुए महिला के बालों में थूंक देता है, फिर हंसते हुए कहते है कि इस थूक में जान है। इसके बाद शो में मौजूद महिलाओं में हंसी का ठहाका फूट पड़ता है। हबीब ने जिस महिला के बालों में थूका वह भी ब्यूटी पार्लर की संचालिका है। ब्यूटी पार्लर की संचालिका ने बताया कि उन्होंने पोर्टल पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इसकी शिकायत की है। यह महिला सम्मान की लड़ाई है।

 

 

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!