Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर में पूजा को न्‍याय दिलाने की मांग को लेकर निकाला कैंडल...

बीकानेर में पूजा को न्‍याय दिलाने की मांग को लेकर निकाला कैंडल मार्च

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र स्थित ससुराल में पूजा मारू की हुई संदिग्ध अवस्था में मौत के मामले में लोगों का आक्रोश बढता ही जा रहा है। लोगों का कहना है कि इस मामले में पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।

पूजा मारू को न्‍याय दिलाने की मांग को लेकर सेन समाज बीकानेर की ओर से शांतिपूर्ण कैंडल मार्च का आयोजन रखा गया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं एवं विभिन्न समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। कैंडल मार्च रतन विहारी पार्क बीकानेर से जिला कलेक्टर ऑफिस तक निकाला गया। मार्च के समापन पर समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट ऑफिस पर स्व पूजा को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।  

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!