Saturday, May 16, 2026
Homeबीकानेरबेरोजगार आशार्थियों के लिए 27 को लगेगा शिविर

बेरोजगार आशार्थियों के लिए 27 को लगेगा शिविर

AdAdAdAdAdAdAdAdAd
बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। उप-क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय बीकानेर की ओर से 27 सितम्बर को जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित ग्रामीण हाट में बेरोजगार आशार्थियों को लाभान्वित करने के लिए त्रैमासिक कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
शिविर में बेरोजगार आशार्थियों को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रतिनिधियों द्वारा रोजगार के लिए चयन प्रक्रिया की जाएगी तथा राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम द्वारा चलाये जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए इच्छुक आशार्थियों से आवेदन पत्र तैयार करवाए जाएंगे।
सहायक निदेशक हरगोबिन्द मित्तल ने बताया कि उपक्षेत्रीय रोजगार का शिविर में रोजगार एवं स्वरोजगारपरक विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं ऋण योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए इच्छुक प्रार्थी समस्त शैक्षणिक/प्रशैक्षणिक एवं अन्य योग्यता प्रमाण पत्र मय फोटो उक्त तिथि को सुबह10 बजे से उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठा सकते हैं।
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!