Saturday, April 25, 2026
Homeराजस्थानसमायोजित शिक्षाकर्मियों के शैक्षिक सम्मेलन में एकजुटता का आह्वान

समायोजित शिक्षाकर्मियों के शैक्षिक सम्मेलन में एकजुटता का आह्वान

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर/बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। राजस्थान समायोजित शिक्षाकर्मी संघ एवं वेलफेयर सोसायटी का शुक्रवार को प्रदेश के जोधपुर, बीकानेर, अजमेर सहित विभिन्न जिलों में जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन शुरू हुए। बीकानेर में जिला इकाई की ओर से आयोजित शैक्षिक सम्मेलन का उद्घाटन समारोह शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ के प्रसिद्ध वीर बिग्गाजी मंदिर प्रांगण में आयोजित हुआ। इसमें शिक्षकों की मांगों को लेकर व्यापक चर्चा की गई। साथ ही पेंशन के मुद्दे पर आगामी रणनीति बनाई गई।

समारोह में मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश प्रतिनिधि हनुमंत सिंह राठौड़ थे तथा अध्यक्षता दयानंद सारण ने की। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में कमलजीत शर्मा, प्रभा पारीक, चेतना आचार्य, अजय पंवार उपस्थित थे। समारोह में संगठन के जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश बाना ने शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पेंशन के मुद्दे पर हमें मिली सफलता सभी कर्मचारियों की एकजुटता का परिणाम है। अध्यक्ष बाना कहा कि इस मामले में संगठन का प्रदेश संगठन पूरी तरह नजर रखे हुए है। कर्मचारियों को उनके हकों से कोई वंचित नहीं कर सकता।

समारोह में ओमप्रकाश गांधी, धन्नालाल बोड़ा, तुलसीराम बोहरा, नचुराम कुडी आदि ने भी मांगों को लेकर एकजुट होकर संघर्ष कने का आह्वान किया। समारोह में भंवरलाल जाखड़, राजेश दुबे, पूनमचंद भार्गव, राजेन्द्र स्वामी, रामगोपाल यादव, आत्माराम महात्मा, मांगीलाल जाखड़, केसरी ङ्क्षसह लुखा, ओमप्रकाश महिया, शशि शर्मा, सीमा मिश्रा, पवन शर्मा आदि ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

संगठन की शक्ति ही दिलाती है सफलता

जोधपुर (अभय इंडिया न्यूज)। राजस्थान समायोजित शिक्षाकर्मी संघ राजस्थान की जिला इकाई जोधपुर द्वारा दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन शुक्रवार सुबह डागा साहित्य भवन, नेहरू पार्क जोधपुर में प्रारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि प्रदेश पदाधिकारी गोपाल छंगानी, पूर्व अध्यक्ष चैन सिंह उदावत, जेपी व्यास, प्रदीप गेहानी, मनोहर सिंह पातावत, प्रकाश पारीक आनंद प्रकाश शर्मा, बद्री सिंह गहलोत, जीवराज, जिला अध्यक्ष हनुमान सिंह भाटी दीप प्रज्वलन कर शुरुआत की।

कार्यक्रम में जोधपुर जिले के सैकड़ों समायोजित शिक्षा कर्मियों ने भाग लिया। उद्घाटन सत्र में उद्बोधन करते हुए चैन सिंह उदावत ने कहा कि संगठित रहकर ही शक्ति और सफलता प्रदर्शित की जा सकती है। पूर्व अध्यक्ष जे. पी. व्यास ने कहा कि यह संगठन 42 सालों से चल रहा है और हमेशा साथियों के साथ मिलकर ही शोषण से मुक्ति को प्राप्त करने में सक्षम रहा है।

समारोह में प्रदीप गेहानी, प्रदेश पदाधिकारी प्रकाश पारीक, आनंद प्रकाश शर्मा, जिला अध्यक्ष हनुमान सिंह भाटी, विमला सिंघवी, बद्री सिंह गहलोत, जीवराज, रतन लाल बोथरा, जुगल किशोर तिवारी, जेपी व्यास, घनश्याम गोयल और दुर्जन सिंह उदावत का सम्मान किया गया। संचालन बालस्वरूप अग्रवाल ने किया। धन्यवाद आभार संगठन के महेश कुमार दवे ने दिया।

उधर, अजमेर में आयोजित राजस्थान समायोजित शिक्षाकर्मी संघ एवं वेलफेयर सोसायटी के शैक्षिक सम्मेलन में प्रदेशाध्यक्ष सरदार सिंह बुगालिया ने कहा कि पेंशन सहित अन्य मसलों पर अब तक मिली जीत हम सभी कर्मचारियों की एकजुटता के कारण हुई है, इसे आगे भी बरकरार रखना होगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!