Saturday, June 20, 2026
Hometrendingबीकानेर में गंदे पानी से उगी सब्जियों पर चला बुलडोजर

बीकानेर में गंदे पानी से उगी सब्जियों पर चला बुलडोजर

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार शिवबाड़ी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अवैध काश्त और गंदे पानी का प्रयोग कर उगाई जा रही सब्जियां रविवार को राजस्व तहसीलदार रवि शंकर के नेतृत्व में गठित दल द्वारा नष्ट करवाई गई।

तहसीलदार ने बताया कि इस क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से काश्त की जा रही थी तथा यहां आ रहे गंदे पानी का प्रयोग कर सब्जियां उगाई गई थी, जिसे नगर निगम के सहयोग से नष्ट करने की कार्रवाई की गई। साथ ही इन लोगों को भविष्य में ऐसा ना करने के लिए पाबंद कर ऐसा होता पाए जाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने के लिए चेतावनी दी गई है।

तहसीलदार रविशंकर ने बताया कि विजय वर्गीय ढाणी के समीप गंदे पानी के डंपिंग स्थल की पाल टूटने से आसपास के क्षेत्र में भरे पानी को मशीनों के माध्यम से निकाल लिया गया है तथा पाल बांधने का कार्य निगम द्वारा किया जा रहा है।

Ad
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!