Saturday, May 4, 2024
Hometrendingनिकाय चुनाव : भाजपा-कांग्रेस को थर्ड फ्रंट के रूप में बसपा देगी...

निकाय चुनाव : भाजपा-कांग्रेस को थर्ड फ्रंट के रूप में बसपा देगी चुनौती…. 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

जयपुर abhayindia.com स्थानीय निकाय चुनाव (Local body elections) में इस बार प्रमुख राजनीतिक दलों भाजपा-कांग्रेस को तीसरे मोर्चे की चुनौती (Third Front Challenge) भी मिलेगी। बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने निकाय चुनाव में अपने प्रत्याशी (Candidate) उतारने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि केन्द्रीय नेतृत्व (Central leadership) से इसकी अनुमति भी ले ली गई है। पार्टी संभवत: एक-दो दिन में अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर देगी।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुमरत सिंह का कहना है कि पार्टी सभी वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारने का प्रयास करेगी। इस लेकर पदाधिकारियों के साथ बैठकर मंत्रणा की जा चुकी है। कमेटियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा चुके हैं। एक-दो दिन में प्रत्याशियों को टिकट वितरित कर दिए जाएंगे। टिकटों का वितरण जिला कमेटियों के माध्यम से किया जाएगा।

बीकानेर नगर निगम चुनाव : अब तक 8 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन पत्र

आपको बता दें कि बहुजन समाज पार्टी में लंबे समय से अन्तर्विरोध से जूझ रही है। हाल में पार्टी के सभी 6 विधायक कांग्रेस के पाले में जा चुके हैं। पार्टी के ही कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल रखा है। ऐसे हालात के बीच पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए जनता के बीच जाकर उन्हें अपने पक्ष में कर पाना बहुत बड़ी चुनौती है। इसके बाजवूद पार्टी ने निकाय चुनाव मजबूती के साथ लड़ने का निर्णय लिया है।

चक्रवाती तूफान ‘महा’ ने बदला राजस्‍थान के मौसम का मिजाज, दो दिन…

ध्‍यान में रहे कि राजस्‍थान के 196 निकायों में से 49 में आगामी 16 नवंबर को चुनाव होने जा रहे हैं1 निकाय चुनाव चार चरणों में होंगे। चुनाव की अधिसूचना भी जारी हो गई है। अब नामांकन भरने का कार्य चल रहा है। 5 नवंबर तक नामांकन भरे जाएंगे। 16 नवंबर को पार्षदों के लिए मतदान होगा। इसके बाद 19 नंवबर को मतगणना होगी। इन निकायों के प्रमुखों का चुनाव 26 नंवबर को होगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular