Wednesday, May 8, 2024
Hometrendingकुचामन सिटी को मिला ब्लड बैंक का तोहफा, उप मुख्य सचेतक महेंद्र...

कुचामन सिटी को मिला ब्लड बैंक का तोहफा, उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी के प्रयास रंग लाए

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

राज्य सरकार ने  प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की, चिकित्सा अधिकारी सहित 5 पद भी स्वीकृत किए

नागौर abhayindia.com जिले के राजकीय चिकित्सालय कुचामन सिटी में ब्लड बैंक की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। इसे लेकर नावां विधायक एवं राजस्थान विधानसभा में उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी द्वारा किए गए प्रयास रंग लाए हैं।

राजस्थान विधानसभा में उप मुख्य सचेतक एवं नावां विधायक महेंद्र चौधरी ने बताया कि कुचामन सिटी के राजकीय चिकित्सालय में ब्लड बैंक की आवश्यकता लंबे समय से थी। इसे लेकर कुचामन शहर सहित क्षेत्र की जनता ने पिछले 5 साल में कई बार अपनी मांग रखी  लेकिन तत्कालीन भाजपा सरकार में उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। राज्य में कांग्रेस सरकार आने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संवेदनशील सोच के चलते क्षेत्र की जनता की मांग को पूरा किया है।

उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी ने बताया कि राज्य में कांग्रेस सरकार आते ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्ष 2019- 20 के राज्य बजट में कुचामन सिटी के राजकीय चिकित्सालय में ब्लड बैंक की स्थापना की घोषणा कर दी थी। उप मुख्य सचेतक चौधरी ने बताया कि वित्त विभाग ने कुचामन सिटी के राजकीय चिकित्सालय में वित्तीय वर्ष 2019-20 में मुख्यमंत्री द्वारा की गई बजट घोषणा को अमलीजामा पहनाते हुए ब्लड बैंक की स्थापना को लेकर प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है।

मुख्यमंत्री की बजट घोषणा की क्रियान्वित  में राजकीय चिकित्सालय कुचामन सिटी के ब्लड बैंक संचालन हेतु चिकित्सा अधिकारी का एक, लैब सहायक के दो तथा कंप्यूटर ऑपरेटर मशीन विद मैन एक पद सृजित किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। वहीं मेडिकल सोशल वर्कर मशीन विद मैन के सेवाएं विद जीएनटी विभाग के परिपत्र दिनांक 30 अप्रैल 2018 के अनुसार आउटसोर्सिंग के माध्यम से प्राप्त की जा सकेगी। राजकीय चिकित्सालय कुचामन सिटी जो कि वर्तमान में डेढ़ सौ बेड युक्त है,  में स्वीकृत नर्स ग्रेड दितीय, लैब टेक्नीशियन एवं वार्ड बॉय की सेवाएं ब्लड बैंक के लिए भी उपलब्ध रहेंगी।

मुख्यमंत्री का धन्यवाद
कुचामन सिटी के राजकीय चिकित्सालय में ब्लड बैंक की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिलने से यहां की जनता का बहुप्रतीक्षित सपना पूरा हुआ है। विधानसभा क्षेत्र की जनता को अपने बीमार परिजन के लिए रक्त की आवश्यकता पड़ने पर अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा। यह सब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जनकल्याणकारी  और संवेदनशील सोच के चलते संभव हो पाया है। इसके लिए मुख्यमंत्री का कोटि-कोटि धन्यवाद।
महेंद्र चौधरी, विधायक नावां एवं उप मुख्य सचेतक, राजस्थान विधानसभा।
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular