Hometrendingमुरलीधर व्यास कॉलोनी में बंद नालों से गंदगी और मच्छरों का कहर,...

मुरलीधर व्यास कॉलोनी में बंद नालों से गंदगी और मच्छरों का कहर, 7 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो रास्ता रोको आंदोलन की चेतावनी

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com मुरलीधर व्यास कॉलोनी के मौसम विभाग रोड पर स्थित नालों की दुर्दशा ने स्थानीय लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। नाले लंबे समय से बंद पड़े हैं और न ही उनकी सफाई होती है। नालों के टूटे-फूटे होने के कारण गंदा पानी सड़कों और घरों के बाहर भर गया है। इससे चारों तरफ झाड़ियां उग गई हैं और मच्छरों का साम्राज्य स्थापित हो गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि गंदगी और मच्छरों के कारण घरों से बाहर बैठना तक मुश्किल हो गया है। बच्चे भी खुले में नहीं खेल पा रहे हैं। मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के कारण डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

मुरलीधर विकास समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर निगम और बीकानेर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को लिखित और मौखिक शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। समिति के अध्यक्ष कमलनारायण व्यास ने कहा कि अगर अगले 7 दिन के भीतर नालों की सफाई और मरम्मत नहीं की गई तो मजबूर होकर क्षेत्रवासी रास्ता रोको आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में कमलनारायण व्यास अध्यक्ष, पुरुषोत्तम रंगा सचिव, जीतू जोशी उपाध्यक्ष, चंद्रप्रकाश ओझा, कालूराम प्रजापत, श्याम रंगा, श्रीलाल बोड़ा, अभिषेक उपाध्याय, विनोद हर्ष, तुषार रंगा, श्याम ओझा, सत्यप्रकाश व्यास, अरविंद रंगा सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल थे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तुरंत नालों की सफाई, मरम्मत और फॉगिंग करवाई जाए ताकि बीमारियों के प्रकोप को रोका जा सके।

इधर, मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी के ही चार, पांच व छह नंबर सैक्‍टर में सीवरेज का अधूरा काम लोगों के लिए जी का जंजाल हो गया है। लोगों का कहना है कि यहां सीवरेज के चैम्‍बर का काम ही अभी तक पूरा नहीं हुआ है। इससे घरों से पानी की निकासी की समस्‍या हो गई है। सीवरेज के एसटीपी प्‍लांट और चैम्‍बर का काम पूरा नहीं होने के चक्‍कर में क्षेत्र में सड़कें भी नहीं बन पा रही है। बीते दो साल से लोग सड़क और सीवरेज को तरस रहे हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular