Saturday, April 25, 2026
Homeबीकानेरवादों पर खरी नहीं उतरी भाजपा, जनता सिखाएगी सबक : डॉ. कल्ला

वादों पर खरी नहीं उतरी भाजपा, जनता सिखाएगी सबक : डॉ. कल्ला

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज) पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ. बुलाकीदास कल्ला ने कहा कि केन्द्र राज्य की भाजपा सरकार के सारे वादे खोखले साबित हुए हैं। जनता भाजपा को चुनाव में जरूर सबक सिखायेगी। डॉ. कल्ला शनिवार को शहर कांग्रेस कार्यालय में अन्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ (ओबीसी) की बैठक को संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि देश में अच्छे दिन आये या नहीं इसकी समीक्षा तो देश की जनता करेगी, मगर कांग्रेस सत्ता में आएगी तब देश में सच्चे दिन जरूर लाएगी। डॉ. कल्ला ने कहा कि कांग्रेस जो वादा जनता से करेगी पूरा करेगी। पार्टी जो बोलेगी वो करेगी भी। देश में सच्चे दिन लाने के लिये राहुल गांधी के हाथ मजबूत करें। डॉ. कल्ला ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की 10 अक्टूबर की प्रस्तावित बीकानेर यात्रा के दौरान अधिक से अधिक संख्या में मेडिकल कॉलेज मैदान में होने वाली सभा में शामिल होने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ऐसे शौभाग्यशाली परिवार से हैं जिनकी तीन पीढिय़ों ने देश की सेवा के लिये जेल में भी रहना मंजूर किया। मोतीलाल नेहरू, जवाहर लाल नेहरू तथा इंदिरा गांधी ने देश की बेहतरी लिये अपने ऊपर आई हर बाधा को झेला। बैठक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत सहित ओबीसी प्रकोष्ठ के अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मेडिकल कैंप भी लगाये ओबीसी प्रकोष्ठ

डॉ. बुलाकीदास कल्ला ने कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ द्वारा जनहित के लिये लगाये गए शिविरों की सराहना की है। शनिवार को शहर कांग्रेस कार्यालय में ओबीसी प्रकोष्ठ की बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. कल्ला ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद ओबीसी प्रकोष्ठ को लोगों के भले के लिये मेडिकल शिविरों के आयोजन की भी जिम्मेवारी दी जाएगी।  बैठक में शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष यशपाल गहलोत सहित प्रकोष्ठ के पदाधिकारी शामिल रहे।

आनन-फानन में हुआ कोलायत में कॉलेज का शुभारंभ

…ऐसे विज्ञापन, होर्डिंग तुरंत प्रभाव से हटाओ, निर्देश जारी

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!