Saturday, April 25, 2026
Homeराजस्थानभाजपा प्रदेशाध्यक्ष सैनी ने विधायक से कहा- यह गलत बात है...

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सैनी ने विधायक से कहा- यह गलत बात है…

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर/झुंझुनूं (अभय इंडिया न्यूज)। राजस्थान भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी की सादगी की एक मिसाल रविवार को भी देखने को मिली।

घटनाक्रम के अनुसार प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी को राजस्थान भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने के बाद रविवार को उदयपुवाटी विधायक शुभकरण चौधरी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता जयपुर उनका स्वागत करने गए। कार्यकर्ताओं ने उनको गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान विधायक चौधरी ने प्रदेशाध्यक्ष सैनी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेना चाहा, मगर प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी ने चौधरी को यह कहकर रोक दिया कि वे उनके पैर छूना गलत बात है, क्योंकि चौधरी उनकी पार्टी के विधायक हैं। सैनी खुद भी उदयपुरवाटी से विधायक रह चुके हैं। वर्ष 1990 में सैनी यहां से विधायक बने थे।

बाद में प्रदेशाध्यक्ष सैनी ने भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और मीडिया से बातचीत में सैनी कहा कि उनकी पहचान जमीनी कार्यकर्ता के रूप में हैं। एक छोटे से कार्यकर्ता से इतने बड़े पद पर आने के बाद भी उनके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आएगा। सैनी ने कहा कि शेखावाटी उनकी कर्मस्थली है। प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद शेखावाटी पर उनका विशेष जोर रहेगा। यहां प्रयास रहेगा कि भाजपा को एक भी सीट नहीं हारने दिया जाए।

उदयपुरवाटी के वर्तमान विधायक शुभकरण चौधरी के नेतृत्व में सैनी का स्वागत करने वालों में शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष गिदाराम सैनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अशोक शर्मा, विधानसभा प्रभारी महेश सैनी, पूर्व जिला मंत्री बबिता राठी, पूर्व गणेश गुप्ता भोड़की, दीनदयाल जीनगर, झबरसिंह शेखावत, चंवरा मंडल अध्यक्ष जतन सैनी, बालाजी मंडल अध्यक्ष अमरसिंह धीवा आदि शामिल रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!