Tuesday, June 23, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में भाजपा ने विधायक को थमाया नोटिस, बयान को लेकर मांगा...

राजस्‍थान में भाजपा ने विधायक को थमाया नोटिस, बयान को लेकर मांगा स्‍पष्‍टीकरण

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com डीग जिले की कामां विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक नौक्षम चौधरी पर उनके विवादित बयान को लेकर पार्टी ने सख्ती दिखाते हुए नोटिस दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। नोक्षम का बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस ने इसे मुद्दा बना लिया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा-  ‘जो बात कांग्रेस पार्टी कह रही है उसकी साक्ष्य खुद सत्ताधारी दल की विधायक दे रही हैं। कामां से भाजपा विधायक नौक्षम चौधरी जी ने स्वीकार किया है कि भरतपुर में कांग्रेस से जुड़े प्रधानों को मनगढ़ंत आरोप लगाकर पद से हटाया है और नियमों को ताक पर रखकर बहुमत के खिलाफ उनकी जगह भाजपा से जुड़े प्रधानों को बैठा दिया गया। इसका साफ मतलब है कि भाजपा ने राजनीतिक दुर्भावना से कार्रवाई करते हुए जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों को सत्ता के दुरुपयोग से हटाया गया। भाजपा ने संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था की खुलेआम हत्या की है।’  कांग्रेस इसे विधानसभा में भी मुद्दा बनाने की तैयारी कर चुकी है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने इस मुद्दे पर कहा, “भाजपा की परंपरा चुने हुए जनप्रतिनिधियों को हटाने की नहीं रही है, यह कांग्रेस की कार्यशैली रही है। विधायक से इस बयान पर जवाब तलब किया गया है। उन्हें बुलाया गया है, वे आकर अपना पक्ष रखेंगी।”

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!