






बीकानेर Abhayindia.com श्रीपूनरासर हनुमानजी मेले का आयोजन 28 से शुरू हो गया है जो 30 अगस्त तक आयोजित होगा। मेले में पदयात्रियों का हुजूम उमड़ रहा है। मेले के आयोजन को लेकर पुजारी ट्रस्ट की ओर से पदयात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। इस बीच, हनुमान मंदिर में एएसपी ग्रामीण कैलाश सिंह ने पुलिस मित्र योजना का शुभारंभ किया है। इनकी ड्रेस श्री पूनरासर हनुमान जी ट्रस्ट पूनरासर, कोलकाता ने तैयार करवाई है। मेले के दोरान 200 पुलिस मित्र तैनात रहेंगे।
पुलिस मित्र योजना के शुभारंभ अवसर पर सीओ श्री डूंगरगढ़ निकेत पारीक, सेरूणा थानाधिकारी पवन शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी अशोक शर्मा का ट्रस्टी जुगराज सिरोहिया, बजरंग पारीक, मोटूलाल हर्ष, रमेश व्यास, तुलसीदास साफा, माला, दुपट्टा पहना कर सम्मान किया।


