Homeराजस्थानभाजपा विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, फिरौती मांगी

भाजपा विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, फिरौती मांगी

AdAdAdAdAdAd

जयपुर (अभय इंडिया न्यूज)। बाड़मेर के चौहटन से भाजपा विधायक तरुण राय कागा को जान से मारने की धमकी मिली है। कागा को यह धमकी किसी अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप के जरिए दी है। धमकी देने वाले ने भाजपा विधायक कागा से 60 लाख रुपयों की फिरौती मांगी है। रुपये नहीं देने पर जान से मारने की बात कही गई है। विधायक कागा ने इस संबंध में चौहटन थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस फिलहाल मामले में चुप्पी साधे हुए है।

मामले के मुताबिक विधायक तरुण राय कागा को धमकी देने वाले ने 60 लाख रुपये अजमेर पहुंचाने के लिए कहा है। धमकी देने वाले ने रुपये अजमेर स्थिति सिद्दिकी स्वीट शॉप पर किसी रूबी शेख नाम की लड़की को देने के लिए कहा है। पांच दिन में रुपये नहीं मिलने पर जान से मारने की धमकी दी गई है।

कागा ने मोबाइल पर मैसेज आते ही इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को सूचना दी। बाद में कागा ने रविवार को चौहटन थाने में लिखित एफआईआर भी पेश की है। इस एफआईआर के साथ व्हाट्सएप पर आए मैसेज के स्क्रीन शॉट की प्रति भी दी गई है।

Rajasthan’s Warfare: MP’s grizzle to contest for MLA election

आज चुनाव हो तो राजस्थान-एमपी में भाजपा का पत्ता साफ, छग में भी…

लाइसेंस देने में देरी, ….तो कब सजेगा पटाखों का बाजार?

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular