Homeबीकानेरआज चुनाव हो तो राजस्थान-एमपी में भाजपा का पत्ता साफ, छग में...

आज चुनाव हो तो राजस्थान-एमपी में भाजपा का पत्ता साफ, छग में भी…

AdAdAdAdAdAd

नई दिल्ली। देश में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं की धड़कनें भी तेज होने लगी है। मतदाताओं की राय में भी तेजी से परिवर्तन महसूस किया जा रहा है। एबीपी न्यूज और सी वोटर्स के ताजा सर्वेक्षण में दावा किया गया है कि अगर आज के दिन विधानसभा चुनाव होते है तो मध्यप्रदेश और राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का पत्ता साफ हो जाएगा। साथ ही छत्तीसगढ़ में भी उसका सिंहासन जा सकता है।

सर्वे के अनुसार मध्यप्रदेश की 230 सीटों में से सबसे ज्यादा 119 सीटें कांग्रेस के खाते में जा सकती हैं। यानी जीत के लिए जरूरी 116 सीटों के आंकड़े से कांग्रेस तीन सीटें ज्यादा जीत सकती है, जबकि भाजपा को यहां 105 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है। अन्य के खाते में 6 सीटें जा सकती है। ताजा सर्वे के मुताबिक मध्यप्रदेश में आज की तारीख में चुनाव होने पर वोट शेयर के हिसाब से भी कांग्रेस आगे है। कांग्रेस का वोट शेयर 43 प्रतिशत, भाजपा का 42 प्रतिशत और अन्य का 15 प्रतिशत रह सकता है।

सर्वे के अनुसार राजस्थान विधानसभा की 200 सीटों के लिए आज चुनाव होने की स्थिति में यहां कांग्रेस की तूफानी वापसी हो सकती है। कांग्रेस सबसे ज्यादा 144 सीटें जीत सकती है, जबकि भाजपा के खाते में 55 सीटें जा सकती हैं। वहीं एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों में से कोई जीत सकता है। वोट शेयर के मामले में कांग्रेस का वोट शेयर 49 प्रतिशत, भाजपा का 37 प्रतिशत और अन्य का 14 प्रतिशत रह सकता है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular