Hometrendingकैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा को बधाई देने जयपुर पहुंचे भाजपा नेता

कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा को बधाई देने जयपुर पहुंचे भाजपा नेता

जयपुर Abhayindia.com लूणकरणसर से विधायक सुमित गोदारा को भजनलाल सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने पर बीकानेर के कई भाजपा नेता व कार्यकर्त्‍ता उन्‍हें बधाई देने के लिए राजधानी पहुंचे हैं। भाजपा जिला मंत्री मनीष सोनी, भाजयुमो महामंत्री पंकज अग्रवाल, मीडिया प्रभारी दुष्यंत सिंह तंवर, मुकेश भादानी में सुमित गोदारा के जयपुर आवास पर जाकर पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी।

इस अवसर पर सुमित गोदारा ने कहा मेरे जैसे साधारण कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व ने दी है। मैं इस जिम्‍मेदारी के निर्वहन में कोई कमी नहीं रखूंगा। मंत्री गोदारा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ के सहयोग से प्रदेश के विकास में हर संभव प्रयास करेंगे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular