Hometrendingबीकानेर में कानून व्‍यवस्‍था को लेकर एएसपी से मिले भाजपा नेता, गश्‍त...

बीकानेर में कानून व्‍यवस्‍था को लेकर एएसपी से मिले भाजपा नेता, गश्‍त पर दिया जोर

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में कानून व्यवस्था सुचारू करने, चोरियों और नशे पर कठौर कार्यवाही करने सहित विभिन्‍न मुद्दों को लेकर भाजपा नेताओं के शिष्‍टमंडल ने नवनियुक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौर से मुलाकात की। शिष्‍टमंडल ने डेयरी बूथों, चाय के खोखे पर चैकिंग करन, यातायात जाम से राहत दिलाने और रात्रि गश्‍त पर जोर देने को लेकर चर्चा की।

शिष्‍टमंडल में भाजपा जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़, महामंत्री श्याम सिंह हाडला, जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार, जिला मंत्री विनोद करोल, किशन चौधरी, गोविंद सिंह कच्छावा, मुकेश बन, वीरेन्द्र सिंह हाडला, तारा चंद गहलोत, हरीश भोजक, निशांत गौड़ शामिल रहे। आपको बता दें कि इससे पहले भी भाजपा जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अगुवाई में एक शिष्‍टमंडल ने पुलिस अधीक्षक कावेन्‍द्र सिंह सागर से मुलाकात कर कानून व्‍यवस्‍था और यातायात की सुचारू व्‍यवस्‍था करने की मांग की थी। 

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular