Hometrendingराजस्‍थान के दिग्‍गज भाजपा नेता को बीकानेर के हार्डकोर अपराधी से खतरा,...

राजस्‍थान के दिग्‍गज भाजपा नेता को बीकानेर के हार्डकोर अपराधी से खतरा, निवास पर पुलिसकर्मी तैनात

AdAdAdAdAdAdAd

जोधपुर Abhayindia.com राजस्‍थान के दिग्‍गज भाजपा नेता और पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह जसोल की जान खतरे में है। बताया जा रहा है कि बीकानेर के एक हार्डकोर अपराधी से उनकी जान को खतरा होने की आशंका है। इसे देखते हुए उनकी सुरक्षा में चार हथियारबंद पुलिसकर्मी तैनात किए गए है। आपको बता दें कि मानवेन्‍द्र सिंह पूर्व विदेश मंत्री जसवंतसिंह जसोल के बेटे हैं।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, पूर्व सांसद मानवेन्‍द्र को बीकानेर के हार्डकोर अपराधी से जान का खतरा होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच की। इसमें पुष्टि होने पर पुलिस मुख्‍यालय के निर्देश पर उनकी सुरक्षा में जोधपुर स्थित उनके निवास पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए। रिपोर्टस के अनुसार, मानवेन्‍द्र को जिस हार्डकोर से खतरा है वह अभी विदेश में है और गैंगस्‍टर रोहित गोदारा का गुर्गा है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular