Friday, May 15, 2026
Hometrendingभाजपा नेता को गैंगस्‍टर से मिली धमकी, तीस करोड़ रुपए की मांगी...

भाजपा नेता को गैंगस्‍टर से मिली धमकी, तीस करोड़ रुपए की मांगी रंगदारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

श्रीगंगानगर Abhayindia.com भाजपा नेता और सभापति करुणा चांडक के पति अशोक चांडक को गैंगस्टर रोहित गोदारा ने तीस करोड़ रुपए की रंगदारी की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इसे लेकर कोतवाली थाने में केस दर्ज किया गया है।

चांडक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 जून से रोहित गोदारा व अन्य गैंगस्टर की ओर से उसे और उसके बेटे को परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी जा रही है। 30 करोड़ की फिरौती की मांग की जा रही है। इस गैँग ने धमकी दी है कि अगर फिरौती रकम नहीं गई दी गई तो इसका परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे।

चांडक ने बताया है कि तीन भाइयों के परिवार में उसका केवल एक लड़का है। 17 जून को सुबह उसके व्यवसायिक पार्टनर आशीष गुप्ता पर जानलेवा हमला किया गया था। दिनदहाड़े गोलियां चलाई गई उसने बड़ी मुश्किल से भाग कर अपनी जान बचाई। इस घटना के उपरांत 20 जून को उसे गैंगस्टर रोहित गोदारा की ओर से गाली गलौज एवं धमकी देते हुए फिरौती की मांग की जा रही है। आशीष गुप्ता के ऊपर फायरिंग उपरांत गैंगस्टर की ओर से निरंतर धमकियां दी जा रही है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!